फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी में रियल टाइम अपडेट देगा डिजिटल बिलबोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के लिंबड़ी चौराहे के पास एक डिजिटल बिलबोर्ड इंस्टॉल किया गया है। इस पर छात्रों को हर गतिविधि की रियल टाइम अपडेट दी जाएगी। साथ ही आईआईटी के जरूरी अनाउंसमेंट भी इस पर किए जा सकेंगे। इससे कैंपस कम्युनिकेशन के वातावरण में भी बढ़ोतरी होगी। लिंबड़ी चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्रों का हुजूम चाय, जूस पीने के लिए उमड़ता है।
विज्ञापन

साथ ही यह रास्ता सभी हॉस्टलों की ओर भी जाता है। ऐसे में छात्रों को यहीं पर विभागों तक की सूचनाएं मिल जाएंगी। इसके अलावा संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल, स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर सहित पांच स्थानों पर हाईटेक सिक्योरिटी कैमरे लगा दिए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए भी एक डेडिकेटेड कमरा बनाया गया है, जहां से 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें