फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर ने किया घाटों का निरीक्षण, दो नाविकों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइफ जैकेट पहने यात्रियों और नौकायान करा रहे नाविकों को भी दी हिदायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और गंगा घाटों पर संभावित हादसों को देख पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में जुट गई है। शुक्रवार को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर शिवहरि मीना ने रविदास घाट से नमो घाट तक गंगा में भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने दो नाविकों को चालान भी किया। साथ ही बिना लाइफ जैकेट के नौकायान कर रहे पर्यटकों और नाविकों को चेतावनी दी। डीआईजी शिवहरि मीना भीड़ को देख सबसे पहले रविदास घाट पहुंचे। इसके बाद नाव से सभी घाटों का भ्रमण किया। पाया कि कुछ नाविक यात्रियों को बिना लाइफ जैकेट पहनाए गंगा भ्रमण करा रहे थे। इस पर तत्काल कार्रवाई की। दोनों नाविकों का मौके पर ही चालान किया, जबकि लाइफ जैकेट न पहनाकर सवारी कराने वाले नाविकों की नावों को खड़ा करा दिया गया। कहा कि जो भी नाविक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें चिह्नित कर नोटिस भेजा जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें