फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू एंफीथियेटर मैदान में खेली जाएगी पुरातन छात्र हॉकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में मालवीय हॉकी क्लब की ओर से एक दिवसीय हॉकी मैच बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच बीएचयू के युवा और पुरातन छात्रों के बीच खेला जाएगा। आयोजन समिति के राघवेंद्र कुमार राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता रविवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें मालवीय हॉकी क्लब से संबंधित बीएचयू के पुरातन और युवा टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे। डॉ. अखिल मेहरोत्रा को महामना हॉकी क्लब का मेंटर जबकि युवा टीम का मेंटर प्रदीप खालखो को बनाया गया है। इस मौके पर टीम के मेंटर डॉ. अखिल मेहरोत्रा को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें