फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कचहरी स्थानांतरण में मतभेद, बीबीए सहमत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कचहरी स्थानांतरण को लेकर एक दिन पूर्व जहां सेंट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में कचहरी को सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने पर आम सहमति बनी थी। बृहस्पतिवार कोबनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने कचहरी स्थानांतरण के मुद्दे पर बनारस बार एसोसिएशन के सहमति होने का खंडन किया है। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री की तरफ से कहा गया है कि दी बनारस बार एसोसिएशन कचहरी को सेंट्रल जेल में विस्थापन करने के फैसले का विरोध करता है। इन मुद्दों पर जल्द ही आम सभा की बैठक कर बहुमत से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

आम सभा की बैठक के बाद अधिवक्ताओं में यह तय हुआ था कि कचहरी का विस्तार केवल सेंट्रल जेल की भूमि पर किया जाएगा और सभी न्यायालय एक ही परिसर में स्थापित होंगे। जिसका प्रमुख कारण वर्तमान में दीवानी न्यायालय परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर में बैठने और काम करने की भारी दिक्कतें हैं। अलग-अलग स्थानों पर न्यायालय होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बैठक में नए परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर, अस्पताल, कैंटीन, वादकारियों के लिए प्रतीक्षालय और वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होने की बात भी कही थी, जिससे न्यायिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें