दीदी कैफे में ग्राहकों को स्थानीय स्वाद से भरपूर स्नैक्स, मिठाइयां, लंच और डिनर उपलब्ध कराया जाता है। खास बात यह है कि यहां भोजन की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रखी गई हैं, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से यहां आकर भोजन कर सकते हैं।
कैफे की लोकेशन भी इसकी सफलता में अहम भूमिका निभा रही है। यह मड़िहान तहसील कार्यालय के सामने उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग-5 पर स्थित है, जो मिर्जापुर को रॉबर्ट्सगंज से जोड़ता है। यहां अडानी थर्मल पावर प्लांट और उससे जुड़ी कंपनियों के कर्मचारी, तहसील व कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मड़िहान का स्टाफ, छात्र, मजदूर और आम नागरिक भोजन करने पहुंचते हैं।