फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मानसरोवर घाट पर 22 दिसंबर को होगा काशी में घाट संस्कृति पर संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वामित्व योजना में नगर निगम के अंतर्गत दुकानों के मालिकाना हक के लिए रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही 109 दुकानों की रजिस्ट्री करने की कार्रवाई पूरी होगी। निगम में शहर के 136 लोगों ने दुकानों की रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

निगम की ओर से 25 रजिस्ट्री करवाई जा चुकी हैं, जबकि 109 रजिस्ट्री करवाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, इससे पूर्व 302 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में निगम की दुकानें हैं। जिन दुकानों को किराए पर 20 वर्ष हो गए थे, उन लोगों को दुकानों का मालिकाना हक दिया जा रहा है।
दरअसल, नगरपालिकाओं के 31 दिसंबर 2020 को 20 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के दुकान, मकान के किराएदार, लीज धारक, तहबाजारी वालों के लिए पोर्टल खोला गया था। यह पोर्टल बीती जुलाई और अगस्त माह में खुला रहा। वहीं, इसके बाद निगम ने दुकानदारों से दस्तावेज लेने के बाद पैमाइश की और दुकानदारों को डिमांड नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

रजिस्ट्री के लिए कलेक्टर रेट के अनुसार राशि भरवाई जा रही है। निगम में शहर से 136 दुकानदारों ने आवेदन किया था। इनमें से 25 दुकानदारों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि बाकी 109 की रजिस्ट्री करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें