फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 पुलिस ने एंबुलेंस कर्मियों को पीटा, स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल में जड़ा ताला

Mon, 01 Jul 2019 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस कर्मी आपस में भिड़ गए। इस घटना में वार्ड बॉय समेत कुल 8 कर्मचारी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस की सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचा दिया। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष ने भी सीएचसी तहबरपुर से एंबुलेंस बुलवाया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारी खाना खा रहे थे।

देर होने पर डायल 100 के पुलिसकर्मी सीएचसी तहबरपुर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस एंबुलेंस कर्मचारियों से भिड़ गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद उन्होंने एंबुलेंस कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इसमें एक वार्ड बॉय समेत कुल 8 कर्मचारी घायल हो गए। रात को ही एंबुलेंस कर्मचारियों ने सदर अस्पताल में आ करके अपना इलाज कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी थाना तहबरपुर एफआईआर कराने के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सुबह आने को कह कर वापस लौटा दिया। सोमवार सुबह एंबुलेंस कर्मचारियों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में तालाबंदी कर दी।

साथ ही कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। एंबुलेंस कर्मचारी आरोपी पुलिस पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे है। मौके पर सीओ के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौजूद है और कर्मचारियों के साथ समझौते का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें