फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मधुमेह दिवस: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पूर्वांचल में डायबिटीज वॉक का हुआ आयोजन

Wed, 14 Nov 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डायबिटीज वॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व मधुमेह दिवस पर बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पूर्वांचल में डायबिटीज वॉक का आयोजन किया गया। वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में आयोजित  ग्लोबल डायबिटीज वॉक में लोगों का रुझान दिखा। मार्च  के जरिए लोगों को इस बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन




विश्व मधुमेह दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार, नेशनल हेल्थ मिशन, अमर उजाला फाउंडेशन और वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन, एनसीसी, एनएसएस, महावीर शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन किया गया। इसके तहत वाराणसी में बीएचयू 89 बटालियन एनसीसी से सुबह 10 बजे से जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन


यहां कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरके गौतम, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बीएचयू सिंह द्वार, रविदास गेट होते हुए अस्सी घाट पहुंची। रैली में एनसीसी कैडेट, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एशियन ब्रिज इंडिया के वालंटियर सहित कई लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मधुमेह के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अनियमित जीवनशैली और खानपान सही न होने की वजह से ही कम उम्र के लोग भी इस खतरनाक बीमारी के शिकार होते जा रहे हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार आदि को अपनाकर इस बीमारी से जीता जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें