बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रविवार को काशी में होंगे। वह दिन में 12 बजे के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां कुछ देर रुकने के बाद वह वाहन से सीधे रथयात्रा स्थित नारायणदास गोल्डेन डायमंड ज्वेलरी रथयात्रा का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। यहां से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के प्रधान अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र के महमूरगंज स्थित उनके आवास पर जाएंगे। उनके शिष्यों का मानना है। महमूरगंज में ही वह अपनी एक आस्ट्रेलिया की शिष्या और लहुराबीर के एक मशहूर चाट प्रतिष्ठान चलाने वाले शिष्य के यहां भी जा सकते हैं।