वाराणसी जिले में मच्छरों के प्रकोप की वजह से डेंगू के नए-नए केस मिलते जा रहे हैं। दो दिन पहले ही एक किशोर समेत तीन लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को भी शिवपुर और पांडेयपुर में भी एक-एक मरीज मिले। यहां 23 वर्षीय एक युवक, 27 वर्षीय एक युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ इस सीजन में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 37 पहुंच गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि शुक्रवार को 887 घरों में लारवा रोधी अभियान चलाया गया है। इसमें पांच घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर नोटिस जारी कर लोगों को आसपास साफ सफाई करने की सलाह दी गई। साथ इन क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव वाली दवाओं का छिड़काव और फाॅगिंग भी कराई गई।