बढुआगोदाम। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के बढुआगोदाम निवासी एथलीट धीरज कन्नौजिया ने विश्व एथलेटिक्स दिवस प्रयागराज में 29वें उप्र राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में दस हजार मीटर वॉक रेस में कांस्य जीता। धीरज तीन साल से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच के दिशा निर्देशन में अभ्यास कर रहे हैं। सात मई 2026 को जिले का नाम रोशन किया है। सफलता का श्रेय कोच, माता-पिता और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कंचन तिवारी, डॉ. एससी तिवारी, सचिव पारस नाथ सिंह, क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बधाई दी। संवाद