रोटरी क्लब वाराणसी उदय की ओर से रविवार को सोनारपुरा स्थित होटल में अधिष्ठापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी शामिल रहीं। समारोह में सत्र 2021-22 के लिए क्लब की नई टीम का गठन हुआ और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी के साथ सचिव डॉ. अजय चौरसिया, कोषाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, अजय दुबे, रिया त्रिापठी, प्रिया मिश्रा, विजय त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी, दया शंकर मिश्र, नागेंद्र द्विवेदी, सचिन मिश्रा, आयुष जायसवाल, अनमोल सेठ आदि मौजूद रहे।
संसद का कीमती वक्त विपक्ष ने किया बर्बाद
कार्यक्रम के बाद सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष के पास जनहित से जुड़ मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वो हंगामा कर संसद का कीमती वक्त बर्बाद कर रहा है। विधानसभा चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि डरे हुए लोग ही जातिगत समीकरण के सहारे चुनाव में जीत दर्ज कराना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और बसपा भी डरी हुई है, इसलिए ब्राह्मणों को लेकर सक्रिय हैं।