फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी होने तक चलेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति की शनिवार को अध्यक्ष प्रेमनाथ की अध्यक्षता में हथुआ मार्केट में बैठक हुई। इसमें सभी व्यापरियों ने एक स्वर में कहा कि शहर में पिछले कुछ महीनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। प्रतिदिन व्यापारी लूटे जा रहे हैं। 22 जुलाई को युवा व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या हुई थी। इसके बाद से हो रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है। जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। जिलाधिकारी, आईजी, एसएसपी का दिया हुआ समय बीत गया, लेकिन कोई भी परिणाम नहीं निकला। इससे व्यापरियों में आक्रोश है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सभी व्यापारिक क्षेत्रों में बांह में काला पट्टी बांधकर विरोध किया जाएगा। इस आंदोलन की अगली कड़ी छह अगस्त को एक विशाल पदयात्रा चितरंजन पार्क दशाश्वमेध से लहुराबीर तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सभा का संचालन महामंत्री अशोक जायसवाल ने किया। बैठक में श्रीनारायण खेमका, अनुज डीडवानिया, घनश्याम जायसवाल, गोकुल शर्मा, रजनीश कनौजिया, अजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, पंकज अग्रवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष चौबे, आनंद सोनकर, कौशल तिवारी, मृत्युंजय सोनकर, दिलीप तुलसियानी, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें