विद्वानों की सहमति मिलते ही समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य को आमंत्रित करने वाले विद्वानों की समिति गठित करने के लिए पं. वाचस्पति तिवारी और मनोज शर्मा को संयोजक बनाया गया है। अखाड़ों से संपर्क के लिए गठित की जाने वाली कमेटी का संयोजक संजीव रत्न मिश्र एवं हिमांशु राज को बनाया गया है।
ये अखाड़े होंगे शामिल
धर्मसंसद में श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा, श्री पंचायती अटल अखाड़ा, तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा, पंचायती आनंद अखाड़ा, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा, पंच अग्नि अखाड़ा, अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा, अखिल भारतीय पंच निर्मोही अखाड़ा, श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण और पंचायती निर्मल अखाड़ा के प्रधानों को आमंत्रित किया जाएगा।