फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुस्त पड़े बाजार धनतेरस से पहले ही गुलजार हो गए हैं। त्योहारी सीजन में बाजार में रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। दीपावली पर शहर के लोगों ने अपनी पसंद की चीजों की खरीदारी शुरु कर दी है। घरों को सजाने का तरह तरह का सामान जैसे तरह तरह की झालर, पेंटिंग, फ्लॉवर पोट, गुलदस्ते, कैंडील बाजार में सजने लगे हैं। बाजार लाइटिंग से जगमगा रहा है।
विज्ञापन

करवाचौथ के बाद से ही बाजारों में लौटी रौनक के साथ व्यापारियों के चेहरे भी चमकने लगे हैं। शहर के फुटपाथों पर लक्ष्मी-गणेश जी की मिट्टी की मूर्तियों की खरीदारी भी शुरू होने लगी है। इस बार बर्तन, सोना, चांदी के साथ-साथ कपड़ा व्यापारियों को काफी उम्मीदें हैं। ऑटोमोबाइल के शोरूम में भी लोगों की भीड़ दिखने लगी हैं। लोग सामान की बुकिंग कराने से पहले सामान की पड़ताल करने में लगे हुए हैं। धनतेरस को लेकर बाजारों में दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को चमक-धमक से सजाया हुआ है। चाइनीज आइटम की ओर लोगों का इस बार भी रुझान कम दिख रहा है। बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने दीपावली पर सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में तरह तरह की बिजली की झालर और घर को जगमगाने के लिए इलेक्ट्रोनिक आइटमों की धूम है। लोग अपनी पसंद के तरह तरह के इलेक्ट्रोनिक आइटम और बिजली की झालर खरीद रहे हैं। स्टील से लेकर कांच के बर्तनों के साथ ही टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, स्कूटी, बाइक, बुलेट, कार आदि के शोरुम भी जगमगा रहे हैं। सर्राफा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है।
काशिका इंटरप्राइजेज के मालिक अजीत उपाध्याय बड़ी साइज की अल्ट्रा एचडी टीवी की डिमांड ज्यादा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लाइंस पर तकरीबन सभी कंपनियां विशेष छूट दे रही हैं। टीवी, फ्रिज, वाशिग मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर की मांग है। हालांकि आनलाइन खरीदारी का कोई असर नहीं है। अब भी ज्यादातर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने के लिए शोरूम पर ही विश्वास करते हैं।
विज्ञापन

गिफ्ट गैलेरी संचालक त्रिपुरारी यादव बताया कि बाजार में शुभ-लाभ, स्वागत, अभिनंदन लिखे स्टीकर, लक्ष्मी, गणेश के चित्र, कलश, स्वास्तिक कई आकर्षक डिजाइन जमकर बिक रहे हैं। तोरण देवी देवताओं व अन्य चित्रों वाले स्टीकर अलग अलग वैरायटी में मिल रहे हैं। आर्टिफिशियल फूलों व एलईडी लाइटों की झालरों से अटे पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें