फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: शिखर से आधार तक स्वर्णमंडित मंदिर में पहली बार पूजी गईं मां अन्नपूर्णा, कनाडा से आई थी प्रतिमा

Sun, 19 Oct 2025 05:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: श्रद्धालुओं पर माता के खजाने से धनवर्षा प्रसाद अन्नकूट अक्तूबर तक निरंतर वितरित किया जाएगा। मां अन्नपूर्णा का यह मूल स्वर्ण विग्रह कनाडा के एक संग्रहालय में लगभग 108 वर्षों तक संरक्षित रहा। 
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्वर्णजड़ित की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Annapurna Temple in Varanasi: श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार स्वर्णमंडित मंदिर में मां अन्नपूर्णा का श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। स्वर्णमयी मंदिर में विराजमान मां अन्नपूर्णा की स्वर्णमयी प्रतिमा का श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के साथ ही खजाने का प्रसाद भी लिया। 22 अक्तूबर तक श्रद्धालुओं को माता का खजाना और लावा वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार की भोर में श्री काशी विश्वनाथ धाम में विराजमान मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप का शृंगार हुआ। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन पूजन कर खजाने का प्रसाद भी ग्रहण किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ विशेष अनुष्ठान। - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा के मूल प्राचीन विग्रह की पहचान भारत एवं कनाडा के विश्वविद्यालयों के संयुक्त प्रयास से सुनिश्चित सकी। मां अन्नपूर्णा का यह प्राचीन विग्रह नवंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से वापस भारत लाया गया था। प्राचीन पौराणिक मां अन्नपूर्णा का यह मूल स्वर्ण विग्रह शास्त्रीय रीति से वर्ष 2021 में पुनः श्री काशी विश्वनाथ के ईशान कोण में स्थापित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस आयोजन में यजमान का दायित्व निर्वाह किया गया था। इस मूल मंदिर में मां अन्नपूर्णा के मूल विग्रह के साथ ही एक मानवाकार रजत मंडित प्रस्तर प्रतिमा भी मंदिर में स्थापित थी। माता का मूल विग्रह एवं नवस्वर्णमंडित मानवाकार विग्रह अब शिखर से आधार तक पूर्णतः स्वर्ण मंडित मंदिर में स्थापित हैं। 

प्राचीन पौराणिक मां अन्नपूर्णा के नवीन स्वर्ण आच्छादित स्वरूप का श्रद्धालु धनतेरस पर दर्शन कर रहे हैं और 22 अक्तूबर तक दर्शन पूजन चलेगा। मां अन्नपूर्णा के मंदिर से लावा प्रसाद के साथ सिक्कों के रूप में खजाने का वितरण श्रद्धालुओं में किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से 22 अक्तूबर की शयन आरती तक निरंतर श्रद्धालुओं को खजाने का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें