फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्म यात्रा को झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री

Sat, 23 Apr 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तैयारी
विज्ञापन
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को धम्म चेतना यात्रा निकाली जाएगी। इस चेतना यात्रा को गृहमंत्री राजनाथ सिंह झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मूलगंध कुटी विहार में पंडाल बनने लगा है। हालांकि इस पंडाल को धमेख परिसर में बनाया जाना था लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से गुरुवार तक इसकी इजाजत नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से आयोजित है। इसमें देशभर से 500 भिक्षु एवं बौद्ध अनुयायी शामिल होंगे।  अधीक्षण पुरातत्वविद केसी श्रीवास्तव का कहना है कि डीजी एएसआई के यहां से धमेख परिसर में पंडाल बनाने के लिए कोई अनुमति पत्र नहीं आया है, इसलिए धमेख स्तूप परिसर में पंडाल बनाने की अनुमति नहीं दी गई है। पंडाल अब मूलगंध कुटी विहार में बनाया जा रहा है। प्रशासन को मिले प्रोटोकाल के अनुसार गृहमंत्री विशेष विमान से कोलकाता से 23 अप्रैल को रवाना होेंगे और शाम 6:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सात बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 24 अप्रैल को 11:30 बजे सारनाथ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिन में डेढ़ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें