कलर्स चैनल पर आने वाले सीरियल शक्ति का 1000 एपिसोड पूरा होने के उपलक्ष्य में अभिनेता सिंबा नागपाल और अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह ने शुक्रवार को काशी में केक काटकर जश्न मनाया। नदेसर स्थित होटल में मीडिया से मुखातिब अभिनेता सिंबा और अभिनेत्री जिज्ञासा ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है कि लगातार 1000 एपिसोड हमने पूरा किया है। शक्ति को और ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
शक्ति सीरियल किन्नरों के ऊपर बनाया गया और जिसे दर्शकों का अपार प्रेम व स्नेह मिल रहा है। सिंबा व जिज्ञासा सिंह ने बताया कि काशी में होना बहुत शुभ लगता है। इस शहर का अपना एक अनोखा आकर्षण है और यहां के गंगा घाट और गलियों में खास आकर्षण है। मुझे गंगा आरती में जाना था लेकिन दुख इस बात की है कि शूटिंग के चलते जाना पड़ रहा है। मां, पिता और अन्य साथियों से बनारस के बारे में जितना कुछ सुना था, उससे बढ़कर बनारस है।