धर्मनगरी काशी में प्रवाहित हुई ज्ञान एवं भक्ति की मंदाकिनी: भव्य संगीतमय 'श्रीमद्भागवत महापुरा
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर खोजवां स्थित आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश वीरेंद्र जायसवाल के आवास पर संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह सप्तदिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान 13 जून तक चलेगा। इस्कॉन मंदिर वृंदावन के कथावाचक तमाल कृष्ण दास ने कथा के पहले दिन प्रवचन दिया। उन्होंने काशी और शिव परिवार की महिमा का सजीव वर्णन किया। उनके प्रवचन और संकीर्तन से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आयोजन के मुख्य यजमान वीरेंद्र जायसवाल ने इसके उद्देश्यों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में भक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को सनातन धर्म-संस्कृति और उच्च जीवन-मूल्यों से जोड़ना है। वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि यह केवल एक कर्मकांड नहीं है। यह समाज के लिए भक्ति का मार्ग खोलने का एक संकल्प है। अनुष्ठान के समापन के बाद 14 जून की शाम को महाप्रसाद वितरण होगा। संवाद