संस्कार भारती काशी महानगर द्वारा आयोजित सात दिवसीय शास्त्री सुगम और लोक संगीत कार्यशाला का सम
- फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
संस्कार भारती काशी महानगर की ओर से आयोजित सात दिवसीय शास्त्रीय, सुगम और लोक संगीत कार्यशाला का समापन रविवार को गोयनका मंदिर के प्रांगण में हुआ। बच्चों ने कार्यशाला में सीखे गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि पं. राम शंकर मुख्य और विशिष्ट अतिथि समाजसेविका माधुरी बरनवाल रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संगीत कला से जोड़ना है। इस सात दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों को संगीत के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. रामवीर शर्मा ने कहा कि यह कार्यशाला भारतीय संस्कृति और कला के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर पंडित राम शंकर, स्मिता सिंह आदि मौजूद रहीं।