फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 जून को ही होगा सामनेघाट पुल का उद्घाटन, सीएम योगी बोले- हर हाल में पहले पूरा हो काम

Sat, 27 May 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
सामनेघाट पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर-सामनेघाट पुल, चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर का उद्घाटन 27 जून को ही होगा। आज सीएम योगी इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां सूबे के विधि-न्याय एवं खेल राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सीएम के सामने अधिकारियों-ठेकेदारों से कहा कि तय कार्यक्रम के मुताबिक 27 जून को ही रामनगर-सामनेघाट पुल का उद्घाटन होगा।
विज्ञापन


इस पर सीएम योगी ने जिम्मेदार अधिकारियों से दो टूक कहा कि देखें,ध्यान रखें कि 15 से 20 जून तक निर्माण, एप्रोच मार्ग का ‌निर्माण हो जाए। सीएम ने चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर  का नरिक्षण किया। वहां भी उन्होंने तय समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए।

इससे पहले सीएम योगी मंडुवाडीह आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे। आरओबी के निर्माण के लिए 27 जून तक की समयसीमा तय की गई है। वहां रेलवे अधिकारियों से जब सीएम ने पूछा तब बताया गया  अगस्त तक यह काम चलगा। इस पर सीएम योगी ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और 24 घंटे कार्य कराने की ताकीद की।  बता दें कि रामनगर-सामनेघाट पुल, चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर और मंडुवाडीह आरओबी के निर्माण कार्य के लिए 27 जून तक की समयसीमा तय की गई है।   नीलकंठ तिवारी और वाराणसी डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने हाल ही कार्य का जयजा लेकर बड़े सख्त निर्देश दिये थे। डीएम ने समय से निर्माण पूरा न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
सीएम योगी निर्माण कार्य स्थलों का निरीक्षण कर पीएम के संसदीय कार्यलय चले गए। आज सीएम के शहर भर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें