फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बड़ागांव में 2.09 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायतों की बैठक में ब्लॉक प्रमुख ने प्रस्तावों पर लगाई मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ागांव। ब्लॉक प्रमुख नूतन सिंह ने शनिवार को विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक की। इसमें ग्राम प्रधानों ने उनके क्षेत्र में होने वाले 2.09 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया। प्रमुख ने कहा कि इन प्रस्तावों को इस वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में शामिल कर काम कराए जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बैठक में सड़क, नाली, सीवर, सफाई, बीआरसी के अलावा एएनएम सेंटर पर मरम्मत व निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मिले। सभी प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों ने बैठक में मौजूद अधिकारियों संग आवास, पानी, सीसी सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों पर चर्चा की और समस्याओं का समाधान कराने को कहा। ब्लॉक प्रमुख ने सभी प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए योजना में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें