रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमना स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, बजबजा प्लांट चौराहे पर प्रस
रमना गांव स्थित एसटीपी बजबजा प्लांट चौराहे पर प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क के सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने किया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए रोहनिया विधायक ने कहा कि क्षेत्र का बेहतर विकास होगा। कहा कि 67.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना के तहत 1.55 किलोमीटर चार लेन और 0.75 किलोमीटर दो लेन सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क क्षेत्र के औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। क्षेत्रीय लोगों ने रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल का स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, प्रधान राकेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, सहायक अभियंता शांतनु कुमार, कनिष्ठ अभियंता मुन्ना कुमार मौजूद रहे।