फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सारंग तालाब में चौथा मियावाकी वन होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को बेहतर करने की दिशा में लगातार नगर निगम प्रयास कर रहा है। डोमरी, कंचनपुर, करसड़ा के अलावा सारनाथ के सारंग तालाब में भी मियावाकी वन तैयार होगा। यह शहर का चौथा मियावाकी वन होगा, जहां 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस परियोजना से न केवल शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि यह स्थानीय जैव विविधता को भी बढ़ावा देगा। मियावाकी पद्धति जापान की एक अनूठी वनस्पति तकनीक है। जो सघन वनों को अत्यंत कम समय में विकसित करने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें