फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जून में मिलेगी 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीवासियों को जून में 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। इसका खाका जिला प्रशासन तैयार कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो परियोजनाओं का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन

जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं का काम तेजी से चल रहा है। फुलवरिया फोरलेन का काम 96 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। यह फोरलेन शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में कारगर हो सकती है। इसके जरिये गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ फोरलेन को जोड़ा जा रहा है। लहरतारा से सेंट्रल जेल तक की फोरलेन से शहर के अलग-अलग इलाकों को जोड़ा गया है। इसी तरह कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। दो प्लेटफार्म बनाए गए हैं। यात्री सुविधाएं भी बढ़ी हैं। रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण हुआ है। अब ट्रेनें तेज गति से गुजर सकेंगी।

जिले की 96 परियोजनाएं दिसंबर पूरी होंगी
मतगणना के बाद विकास कार्य और तेजी से कराए जाएंगे। दिसंबर तक 96 विकास परियोजनाएं पूरी की जानी हैं। मई और जून में पूरी होने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण कराया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। -कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं बड़ी विकास परियोजनाएं
568 करोड़- रेलवे के यार्ड का पुनर्निर्माण।
66.3 करोड़ - लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज संपार संख्या 5सी विशेष का निर्माण।
93.15 करोड़- लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन ओवरब्रिज संपार संख्या 4 विशेष का निर्माण।
806 करोड़- सुल्तानपुर से वाराणसी तक नेशनल हाईवे संख्या 56 का निर्माण।
40.1 करोड़- करसड़ा में सिपेट इंस्टीट्यूट का निर्माण ।
60 करोड़- नमो घाट का पुनरुद्धार फेज दो।
10.02 करोड़- भुल्लनपुर पीएसी परिसर में 200 व्यक्तियों के लिए बैरक का निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें