फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: महाविद्यालयों ने नहीं अपलोड किया डाटा, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध पांच जिलों के महाविद्यालयों का मामला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालय डाटा अपलोड करने में फिसड्डी हैं। वाराणसी समेत पांच जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों ने अभी तक शासन को हर तीन माह पर उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाएं नहीं भेजी हैं। इस मामले में कुलसचिव ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को नोटिस जारी करके जल्द से जल्द सूचनाओं को अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों को हर तीन महीने पर 18 बिंदुओं पर सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है। सूचनाओं को विश्वविद्यालय द्वारा शासन को भेजा जाता है। अभी तक काशी विद्यापीठ से जुड़े 80 फीसदी से अधिक महाविद्यालयों ने सूचनाएं अपलोड नहीं की हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों को नोटिस जारी किया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सभी महाविद्यालय जल्द से जल्द सूचनाओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करें। इसके साथ ही हर महाविद्यालय में सूचनाओं को अपलोड करने के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। कुलसचिव ने बताया कि दो दिन के अंदर सभी महाविद्यालयों से कॉलेज स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करके सूचना भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें