फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की गैरमौजूदगी में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची महिला आयोग

Wed, 26 Sep 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला की पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया तो सास और ससुर के उकसावे पर देवर ने उसके साथ पहली बार बलात्कार किया। इसके बाद वह एक वर्ष तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। 
विज्ञापन


यूपी के भदोही जिले की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बेटी के पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने 22 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इलाहाबाद जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र निवासी उसके दामाद के मुंबई चले जाने पर सास और ससुर की शह पर उसकी बेटी के देवर ने एक साल तक अपनी भाभी के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इसके बाद गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे को गिरवा दिया। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर मायके वालों को खबर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  महिला के मुताबिक तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


वहां से मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना का निर्देश मिलने पर बुधवार की शाम कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में उसने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व इलाहाबाद जनपद में किया था। दहेज में नगदी, बाइक, आभूषण आदि के अलावा गृहस्थी के सामान भी दिए थे। 
 
विज्ञापन

एक लाख रुपये के लिए करते थे प्रताड़ित

एक साल के भीतर ही एक लाख रुपये लाने के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसका पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया तो सास और ससुर के उकसावे पर देवर ने उसके साथ पहली बार बलात्कार किया। इसके बाद वह एक वर्ष तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा।

बेटी को गर्भ ठहर गया तो ससुराल वालों ने उसका आठ माह का गर्भपात करा दिया। इस दौरान हालत बिगड़ने पर गत अगस्त में उसे भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मायके वालों को खबर की गई। मां ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को इतना डरा धमका कर रखा था कि वह हम लोगों से कुछ भी बताने से कतराती रही।

लेकिन, अस्पताल में बीमारी की हालत में उसने सारी बातें बताईं। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि लड़की के पति, देवर और उसके सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें