ऐतिहासिक देव दीपावली पर काशी में असंख्य दीप जलाए गए। हालांकि इस बार भी काशी के इस आयोजन को गिनीज बुक में दर्ज नहीं कराया जा सका। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने केंद्रीय देव दीपावली समिति की बैठक में दावा किया था कि इस बार की देव दीपावली को गिनीज बुक में दर्ज कराया जाएगा।
मगर, गिनीज बुक की टीम को समय से सूचना नहीं दी जा सकी थी। देव दीपावली पर 84 घाटों पर एक जैसा वातावरण बनाकर पूरे शहर में भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग ने पांच लाख दीपक बांटे और माना गया 21 लाख दीपक घाटों पर जलाए गए।