फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली का नाम गिनीज बुक में नहीं होगा दर्ज, टीम को समय से नहीं दी जा सकी सूचना

Sat, 24 Nov 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऐतिहासिक देव दीपावली पर काशी में असंख्य दीप जलाए गए। हालांकि इस बार भी काशी के इस आयोजन को गिनीज बुक में दर्ज नहीं कराया जा सका। राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने केंद्रीय देव दीपावली समिति की बैठक में दावा किया था कि इस बार की देव दीपावली को गिनीज बुक में दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन


मगर, गिनीज बुक की टीम को समय से सूचना नहीं दी जा सकी थी। देव दीपावली पर 84 घाटों पर एक जैसा वातावरण बनाकर पूरे शहर में भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग ने पांच लाख दीपक बांटे और माना गया 21 लाख दीपक घाटों पर जलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें