यूपीएसटीडीसी के तीन पैकेज
- बजट श्रेणी (स्टैंडर्ड होटल) : 15,999 रुपये प्रति व्यक्ति
- डीलक्स श्रेणी (3-स्टार होटल) : 21,999 रुपये प्रति व्यक्ति
- प्रीमियम श्रेणी (4/5-स्टार होटल) : 31,999 रुपये प्रति व्यक्ति
(उक्त सभी दरें ट्विन शेयरिंग आधार पर तय हैं, जिन पर जीएसटी अतिरिक्त देय होगा।
ऐसे करें बुकिंग
पैकेज में तीन रातों का ठहराव, नाश्ता, वातानुकूलित वाहन, देव दीपावली व मॉर्निंग बोट राइड, मंदिर दर्शन, सारनाथ भ्रमण और टूर प्रतिनिधि की सेवाएं शामिल हैं। इच्छुक श्रद्धालु व पर्यटक निगम की आधिकारिक वेबसाइट
upstdc.co.in या हेल्पलाइन नंबर 8303019844 पर संपर्क कर अपनी सीटें आरक्षित कर सकते हैं।
देव दीपावली के लिए यूपीएसटीडीसी ने विशेष पैकेज तैयार किया है। इसमें गंगा आरती, नौका विहार, काशी विश्वनाथ धाम, प्रमुख मंदिरों, सारनाथ और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यह पहल काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाएगा। - अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग।
यह पहल विश्वभर के पर्यटकों को काशी की प्राचीन विरासत से जोड़ेगी और इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। यह योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाएगी। -जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार