फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी व्यवस्था: काशी में दो-दो सिंथेटिक ट्रैक होने के बाद भी प्रतियोगिता में मिट्टी पर दौड़ेंगे एथलीट

Fri, 25 Sep 2026 04:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में जगतपुर इंटर कॉलेज में 70वीं माध्यमिक स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता खेली जाएगी। यह मैदान न तो सिंथेटिक है और न ही यहां थ्रो केज है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक प्रतियोगिता जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होनी है। यह मैदान न तो सिंथेटिक है और न ही यहां थ्रो केज है। शहर में दो-दो सिंथेटिक ट्रैक होने के बावजूद बारिश के मौसम में मिट्टी पर दौड़ करना खिलाड़ियों के लिए मुसीबत बढ़ा सकता है। यहां दौड़ लगाने से खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं और उनका कॅरिअर भी खराब हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं, शहर में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा और लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आधुनिक एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक हैं। यहां आठ लेन की दौड़ प्रतियोगिता होती है। लालपुर स्टेडियम का संचालन खेल विभाग करता है जबकि सिगरा स्टेडियम स्टेडियम स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित किया जाता है। 

एथलीट शांतनु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रादेशिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित होती हैं। मिट्टी का मैदान पूरी तरह से समतल नहीं होता है। इस वजह से चोट लगने का डर रहता है। मिट्टी के मैदान पर दौड़ने पर सही टाइमिंग नहीं मिलती। जगतपुर में केज न होने के कारण डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो स्पर्धा प्रभावित होती है।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा सचिव सर्वेश सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। जब स्कूल में मैदान उपलब्ध है तो प्रतियोगिता विद्यालय में कराई जा रही है। यह विद्यालयीय प्रतियोगिता है तो इससे खिलाड़ी जुड़ें और खेलों के प्रति खिलाड़ियों में रुझान बढ़े, इसलिए यह प्रतियोगिता विद्यालय में कराई जा रही है। सभी खिलाड़ी स्टेडियम में नहीं जाते। बहुत कम ही खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रैक पर खेलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें