फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार लाख दैनिक यात्रियों का भार फिर भी सफाई में काशी अव्वल, इंदौर और उज्जैन दौरे से लाैटे पार्षद

Thu, 23 Apr 2026 03:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू सहित चार विश्वविद्यालयों और सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर व कैंसर अस्पताल की उपस्थिति के कारण यहां पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से भारी भीड़ का दबाव रहता है। यहां प्रतिदिन औसतन दो से चार लाख लोगों की आवाजाही के बावजूद, पिछले एक दशक में काशी की सफाई व्यवस्था में आए सुधार अभूतपूर्व हैं। 
विज्ञापन
इंदाैर से लाैटा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास के नेतृत्व में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल 14 से 20 अप्रैल तक मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन के अध्ययन दौरे पर रहा। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य दोनों शहरों की प्रशासनिक व्यवस्था और स्वच्छता मॉडल का अध्ययन करना था। दौरे से लौटने के बाद उपसभापति ने दावा किया कि काशी की स्वच्छता व्यवस्था किसी भी आधुनिक शहर से कम नहीं है, बल्कि यहां की चुनौतियां कहीं अधिक जटिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाराणसी में प्रतिदिन औसतन दो से चार लाख लोगों की आवाजाही होती है, इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनी हुई है। चार लाख तक दैनिक यात्रियों का भार सहने के बाद भी काशी स्वच्छता के मामले में अग्रणी शहरों में शामिल है।

इंदौर में अध्ययन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जाना कि 74वें संविधान संशोधन के प्रभावी क्रियान्वयन ने वहां के नगर निगम को सशक्त बनाया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और स्वच्छता प्रबंधन को मजबूती मिली है। इस मॉडल के कई पहलुओं को काशी में भी लागू करने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपसभापति नरसिंह दास ने कहा कि काशी एक प्राचीन और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर है, जिसकी जनसंख्या संरचना इंदौर से भिन्न है। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा केंद्र भी है। बीएचयू समेत चार विश्वविद्यालयों और सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर व कैंसर अस्पताल के कारण पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में वाराणसी की सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद हासिल किया गया है। इस अध्ययन दौरे में भाजपा पार्षद दल के उपनेता सुरेश चौरसिया, अशोक मौर्य, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय जायसवाल के साथ ही सपा पार्षद दल के सचेतक राजकपूर चौधरी, सीमा वर्मा, पुष्पा यादव, माधुरी सिंह, गरिमा सिंह, राजेंद्र मौर्य, अभय पांडेय, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा और सिंधु सोनकर सहित अन्य पार्षद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें