फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिजाइन का मतलब सिर्फ स्केच या फैशन तक सीमित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डिजाइन का मतलब सिर्फ स्केच या फैशन तक सीमित नहीं है। बल्कि, यह सोचने और समस्या को समझने का एक तरीका है। जो समाज, नीति, शहरों और लोगों की जिंदगी को बेहतर बना सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैसे डिजाइन थिंकिंग का इस्तेमाल प्रशासनिक फैसलों, योजनाओं, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में भी किया जाता है। उन्होंने युवाओं को यह भी याद दिलाया कि उनका काम सिर्फ ट्रेंड बनाने तक सीमित न हो बल्कि उसका असर समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़े। उन्होंने विद्यार्थियों से पांच अहम बातों पर ध्यान देने को कहा। जिज्ञासु बने रहें और हर रोज कुछ नया सीखें। अपनी संस्कृति और परंपराओं को जानें और संजोएं। ऐसा डिजाइन करें जो सिर्फ दिखने में नहीं, असर में भी खूबसूरत हो। टीमवर्क और सहयोग की आदत डालें। कभी भी असफलता से न डरें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे डिजाइन को केवल एक पेशा न मानें, बल्कि एक जिम्मेदारी समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें