Varanasi News : सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चौकाघाट के पास गीता नगर कॉलोनी स्थित किराए के मकान में डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस नरेंद्र शर्मा (52) बुधवार को मृत पड़े मिले। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती शाम ड्यूटी से आने के बाद नरेंद्र शर्मा अपने कमरे से बाहर नहीं निकले थे। बुधवार की सुबह उनकी नौकरानी और ड्राइवर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंचे लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी विवेक पाठक ने पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह से दरवाजा खुलवाया। अंदर जाने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि नरेंद्र शर्मा बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी पहुंची है। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हुआ है कि नरेंद्र शर्मा की हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।