डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा के साथ आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता।
- फोटो : सोशल मीडिया।
वाराणसी में व्यापारियों की समस्याओं के निदान को लेकर उत्तर प्रदेश आर्दश व्यापार मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर प्रदेश भर के व्यापारी अपनी समस्याएं सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच में दर्ज करा सकेंगे।
समस्याओं के निदान को लेकर इस हेल्पलाइन में चार्टर्ड अकाउंटेंट, कर सलाहकार, विधि विशेषज्ञ, सेवानिवृत्त आईएएस व आईपीएस, पीपीएस अधिकारी समेत 50 विशेषज्ञ पदाधिकारी सहयोग करेंगे। सोमवार को लखनऊ में हेल्पलाइन नंबर
8400124444 का शुभारंभ डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।
मंडल के वाराणसी जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर के साथ ईमेल आईडी
adarshvyaparmandal2004@gmail.com व व्हाट्सएप नंबर
8400124444 पर 24 घंटे अपनी समस्याएं भेज सकेंगे। हेल्पलाइन कार्यालय इन समस्याओं को संबंधित विभागों से संपर्क कर समाधान कराने का प्रयास करेगा। रविवार को हेल्पलाइन का अवकाश रहेगा।