फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आज काशी आएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, गांवों में लगाएंगे चौपाल, दीदी कैफे का करेंगे लोकार्पण

Thu, 29 Dec 2022 08:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे।  रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को वाराणसी आएंगे। दोपहर एक बजे सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन

एनआरएलएम की ओर से आयोजित स्वयं सहायता समूह के ग्राम्य संगठनों और संकुल संगठनों को परिक्रमा निधि तथा सामुदायिक निवेश निधि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही दीदी कैफे का लोकार्पण करेंगे तथा उत्कृष्ट कार्य कर रहीं समूह की दस महिलाओं को प्रमाणपत्र देंगे। इसके बाद अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को सुबह 11 बजे सेवापुरी के पुरे गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, विद्यालय, अमृत सरोवर तथा दीदी कैफे का अवलोकन करेंगे। 12.40 बजे आराजीलाइन विकास खंड के बभनियांव गांव में पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे। 2.20 बजे ग्राम पंचायत चिरईगांव में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। शाम चार बजे लखनऊ के लिए वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें