Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्या का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे शहर की तरफ रवाना हो गए। जिले में वे राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के काशी आगमन पर शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उपमुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, राकेश त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, दिनेश मौर्य तथा प्रोटोकॉल प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के काशी आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा।