फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: आज काशी में गरजेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 28 Apr 2023 07:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दिन में 12:50 बजे रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुसुवाही में चाय पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शुक्रवार को काशी आएंगे। दोनों उपमुख्यमंत्री यहां युवा, महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। निकाय चुनाव के लिहाज से जनसभा भी करेंगे।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दिन में 12:50 बजे रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुसुवाही में चाय पर चर्चा करेंगे। शाम को गंगापुर बाजार में जनसभा करेंगें। देर शाम मवइया में भी जनसभा होगी। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार की शाम छह बजे मंडुवाडीह स्थित विश्वनाथ गार्डेन में महिला मोर्चा के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सिगरा स्थित उद्योगपति आरके चौधरी के आवास पर उद्योगपतियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। देर रात में बस स्टैंड के निकट एक हॉस्पिटल में डाॅक्टरों मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें