फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 100 क्षय रोगियों को उपमुख्यमंत्री ने बांटी पोषण पोटली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा की ओर से सर्किट हाउस में जिले के 100 क्षय रोगियों को शुक्रवार को गोद लिया गया। सभी गोद लिए क्षय रोगियों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पोषण पोटली दी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करना है, तो इसे जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने इस अभियान में जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध वर्गोंऔर जिले के लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद की अपील की। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि टीबी का इलाज संभव है, यदि सही समय पर इसका उपचार कराया जाए और समय से दवाएं ली जाएं। पोषण का विशेष ध्यान रखा जाए तो क्षय रोगी आसानी से स्वस्थ हो जाते हैं।
डीएम ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर हम उनके उपचार को पूरा करने के लिए प्रेरित करने तथा उपचार के दौरान आने वाली छोटी मोटी समस्याओं का निदान करा सकते हैं। पोषण पोटली में भुना चना, गुड़, चने की दाल, मूंगफली, सोयाबीन, लाई आदि शामिल है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय राय, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश शाखा के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें