फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उप कृषि निदेशक ने किया किसान पाठशाला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र के भंदहां कला स्थित साधन सहकारी समिति पर संचालित किसान पाठशाला का सोमवार को उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य भी मौजूद रहे। उप कृषि निदेशक ने कहा कि अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग अब खतरनाक मोड़ पर है। समय रहते यदि हम सावधान नहीं हुए तो हरित क्रांति से उपजी खुशहाली का रंग फीका पड़ जाएगा। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने किसानों से उचित दर पर उर्वरकों के खरीदने की सलाह देते हुए कहा खाद की बोरी पर अंकित मूल्य से ज्यादा दर पर किसान उर्वरक न खरीदें। यदि कोई व्यापारी निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री कर रहा हो तो उन्हें सूचना दें। ऐसे दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान समिति के सचिव चंद्र प्रकाश, महेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें