फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग से मिले छह कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से छह कारतूस मिले। यात्री ने भूलवश कारतूस बैग में रहने की बात स्वीकार की। बड़ागांव थाना क्षेत्र के निवासी सुशील कुमार पांडेय इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से मुंबई जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। टर्मिनल भवन में प्रवेश के बाद सीआईएसएफ ने जब जांच की तो हैंड बैग में कारतूस मिला। सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री की यात्रा रोक बाबतपुर पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया। बड़ागांव थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान यात्री ने वैध कागजात दिखाए। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। जांच पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें