फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल छात्रों को मिला सिंगल रूम हॉस्टल

Sat, 09 Apr 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए दिनभर चला छात्रों का धरना
विज्ञापन
बीएचयू में सिंगल रूम हॉस्टल की डेंटल छात्रों की मांग शुक्रवार को साढ़े छह घंटे की हड़ताल के बाद आखिरकार मान ली गई। उन्हें ट्रामा सेंटर स्थित सुश्रुत हॉस्टल में 14 कमरे आवंटित कर दिए गए हैं। साथ ही, गुरुवार की शाम कुलपति आवास के घेराव के दौरान उन पर लाठियां भांजने वाले प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई के लिए जांच कमेटी के गठन का भी आश्वासन दिया गया है। कुलसचिव (एक्टिंग वीसी) डॉ. केपी उपाध्याय ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कुलपति के आने के बाद समिति का गठन कर समूचे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



बता दें कि गुरुवार की शाम बीडीएस तृतीय वर्ष के छात्रों ने नियम के अनुसार सिंगल रूम की मांग को लेकर कुलपति आवास का घेराव किया था। उन्हें वहां से हटाने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां भांजी थी, जिसमें पांच छात्रों को चोटें आई थीं। शुक्रवार की सुबह लाठी भांजने वाले प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डेंटल फैकल्टी के सभी छात्र हड़ताल पर चले गए। इससे ओपीडी बाधित हुई। छात्रों ने परीक्षा का भी बहिष्कार कर दिया। दोपहर करीब 1:45 बजे कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला और वित्ताधिकारी अभय कुमार ठाकुर पहुंचे। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने वार्ता की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कुलपति के आने के बाद जांच समिति का गठन कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें