फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में डेनमार्क के राजदूत: देश के 35 पर्यटन गांवों में शुमार रामेश्वर गांव पहुंचे, स्कूल के बच्चों से बोले..

Fri, 13 Oct 2023 07:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विद्यालय के अध्यापक बृजेश कुमार मौर्य ने डेनमार्क देश का ध्वज देकर स्वागत किया और बच्चों ने राष्ट्र गान सुनाया। इसके बाद उन्होंने ग्राम सचिवालय में महिलाओं से मिले।
विज्ञापन
काशी में डेनमार्क के राजदूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 35 पर्यटन गांवों में शुमार गांव रामेश्वर में गुरुवार को भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वान पहुंचे। रामेश्वर धाम में दर्शन पूजन करने के बाद वरुणा नदी के साथ ही गोशाला और गाय की नस्लों के बारे में जानकारी ली। कंपोजिट विद्यालय में बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कक्षा दो में बच्चों की टेबल पर बैठ कर स्मार्ट क्लास देखी और कहा कि मैं भी छात्र हूं। इस पर छात्रों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

विद्यालय के अध्यापक बृजेश कुमार मौर्य ने डेनमार्क देश का ध्वज देकर स्वागत किया और बच्चों ने राष्ट्र गान सुनाया। इसके बाद उन्होंने ग्राम सचिवालय में महिलाओं से मिले। महिलाओं ने सरकार द्वारा शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस चूल्हे के बारे में बताया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. रामप्रसाद ने ग्राम पंचायत में आने वाली चुनौतियों की जानकारी दी। राजदूत ने दो माह बाद फिर से गांव आने की बात कही। जगापट्टी ग्राम पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अनिता कुमारी शर्मा, श्रेयांश मिश्र, आशीष कुमार सिंह, संजय यादव, रवि शंकर मौर्य, डॉक्टर आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें