फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के गमलों और कूलर में मिला डेंगू का लार्वा, 23 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही डेंगू के मरीजों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अलग-अलग जगहों से डेंगू के 13 संदिग्ध मरीज मिले हैं। वहीं, कुल 23 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। घरों के गमले और कूलर में मिले डेंगू के लार्वा ने हर किसी के कान खड़े कर दिए हैं। सभी को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर सफाई करवाने को कहा गया है। पुष्ट मरीजों की संख्या 80 पहुंच गई है। जबकि रैपिड टेस्ट से पॉजिटिव आने वाले डेंगू के संदिग्ध मरीजों की संख्या 480 हो गई है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से चले अभियान में कई जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को करौंदी में 7, खोजवां में आठ और शिवपुर में आठ जगहों पर लार्वा मिला। अधिकांश जगहों पर घरों में कूलर, गमले और नाद में पानी जमा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें