फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुरानी पेंशन के दिल्ली में 10 अगस्त को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संविधान में सरकारी कर्मचारियों को प्रदत्त पेंशन का अधिकार है। सरकार ने संविधान में संशोधन कर कर्मचारियों का हक छीन लिया है। इसके लिए केंद्रीय यूनियन ने पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त समिति का गठन किया है। समिति 10 अगस्त को रामलीला मैदान नई दिल्ली में विशाल प्रदर्शन करेगी। यह कहना है डीएलडब्ल्यू मेंस यूनियन के महामंत्री अरविंद कुमार श्रीवास्तव का। वह पुरानी पेंशन बहाली और इसमें महिलाओं व युवाओं की भूमिका को लेकर सोमवार को डीएलडब्ल्यू मेंस यूनियन की ओर से बरेका कर्मचारी क्लब में हुई परिचर्चा के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सहायक महामंत्री एआई आरआरएफ कामरेड वेणू पी कहा कि दिल्ली में रैली के बाद भी नई पेंशन नीति को बंद करने और पुरानी पेंशन बहाली की सुनवाई नहीं हुई तो सरकार और फेडरेशन के बीच आर-पार की लड़ाई होगी। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने महिलाओं व युवा कर्मचारियों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया। परिचर्चा में अजय कुमार, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, अरविंद प्रधान, नवीन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें