अपना दल कमेरावादी पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। अपना दल कमेरावादी के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जातिवार जनगणना करने समेत पांच सूत्रीय ज्ञापन कचहरी चौकी की पुलिस को साैंपा।
जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि जातिवार जनगणना से उस जाति की सामाजिक, आर्थिक आदि के बारे जानकारी मिल जाएगी। इससे उनकाे योजनाओं को लाभ देने में आसानी होगी। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक करने, छुट्टा पशुओं से हुई दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने, मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना के नाम पर जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने आदि की मांग की गई। प्रदर्शन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश सिंह पटेल, युवा प्रदेश सचिव राजकुमार पटेल, रामजीत पटेल, गौरीशंकर पटेल, शिवशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।