हत्याकांड में जेल काट रहे ग्राम प्रधान मोहित उर्फ विवेक सिंह की रिहाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
जंसा चौराहे पर शनिवार दोपहर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राज बिहारी सिंह के प्रतिमा के समक्ष प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधानों ने जंसा बाजार की दुकानो को बंद कराकर ग्राम प्रधान कुंडरिया मोहित सिंह उर्फ विवेक की रिहाई की मांग को लेकर धरना–प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुर्दाबाद के नारे भी लगाये वही उन्होंने थाना प्रभारी मिर्जामुराद एवं चौकी प्रभारी जंसा कस्बा विवेकानंद द्विवेदी के निलंबन की मांग के साथ ही ग्राम प्रधान कुंडरिया के रिहाई के साथ उन्हे क्लीन चिट देने की मांग किया।
वही जंसा थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने प्रदर्शनकारियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस के उच्च अधिकारीयो को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी के जानकारी पर गोमती जोन के एडिशनल एसपी वैभव बांगड़ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियो से मांग पत्र लिया।
विज्ञापन
घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने एवं ग्राम प्रधान के जल्द से जल्द रिहाई का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना–प्रदर्शन लगभग 3 घंटों के बाद समाप्त हुआ।