स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में सामने घाट स्थित गंगा में उतरकर विरोध प्रदर्शन करते सपा क
माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोके जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सामनेघाट पर गंगा में आधा डूबकर रोष प्रकट किया। बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर दिखावा करने वाली सरकार की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। सरकार पहले शंकराचार्य को स्नान से रोकती है, फिर उनके धरने के बाद नोटिस जारी कर उन्हें माघ मेले से बाहर करने की कोशिश करती है। जो पूरी तरह असांविधानिक और निंदनीय है। सरकार को तत्काल यह नोटिस वापस लेना चाहिए और शंकराचार्य से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम यादव, बाबू भारती, अमन कुमार, उमेश राजभर आदि शामिल रहे।