फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में महिलाओं ने शराब की दूकान में की तोड़फोड़, 30 हिरासत में

Mon, 03 Apr 2017 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महिलाओं को रात में ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल के बाद शिफ्ट की गई शराब की दूकानों के खिलाफ रविवार को दूसरे दिन भी जिले भर में हंगामा होता रहा। इसी दौरान पूर्व में दूकान पांडेयपुर चौराहे पर स्थित शराब की दूकान को हुकुलगंज में शिफ्ट किए जाने के विरोध में महिलाओं का एक समूह दूकान पर पहुंच गया। महिलाओं के वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


महिलाओं ने दूकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बोतलें तोड़कर फेंक दीं। इन पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए दूकान संचालकों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और 30 महिलाओं को हिरासत में लेकर उन्हें महिला थाने भेज दिया।

लगातार हो रही ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उच्चाधिकारियों के विचार-विमर्श के बाद हिरासत में ली गई महिलाओं को रात में ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इनमें से10 को जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
उधर, चौबेपुर क्षेत्र के डुबकिया बाजार से देशी शराब की दूकान एनएच 29 से हटा कर पहड़िया गांव में खोली गई थी। रविवार को महिलाओं ने दूकान को बंद करा दिया । महिलाओं का कहना है कि घर मे बहु बेटियां का जीना दूभर हो जाएगा। बगल में कोचिंग में लड़के आते हैं और आईटीआई स्कूल भी है।

चोलापुर क्षेत्र में चोलापुर-वाराणसी-आजमगढ़ हाइवे पर स्थित चोलापुर के चमरहा बाजार की अंग्रेजी शराब की दुकान को अल्लोपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप खुलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि दूकान नहीं खुलेगी।

इसी क्षेत्र के सिंधोरा मार्ग पर धरसौना गांव में स्थित दुर्गा मंदिर के बगल में देसी शराब की दूकान खोलने पर ग्रामीणों ने मंदिर के महंत संतोष जी महाराज के साथ दूकानदार से विरोध दर्ज कराया। सौ नंबर पर सूचना दे कर पुलिस से भी इसकी शिकायत की।
 रोहनिया में हाईवे से करनाडाड़ी की दूकान को ढोलापुर व मोहनसराय की दुकान को कनेरी मे खोलने को लेकर भी ग्रामीणो ने विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। लंका के सुसुवाहीं करमनवीरपुर में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान के विरोध में शाम को लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

दो दिन पहले इस दूकान को बंद करने के लिए उन्होंने धरना शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंच कर पत्रक लेकर डीएम को भेजने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। मिर्जामुराद क्षेत्र में खजुरी की दूकान कल्लीपुर और मिर्जामुराद की दुकान खालिसपुर में खोले जाने का भी विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें