वाराणसी। दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत मंगलवार को पुराने भवनों को ध्वस्त किया गया। पीडब्ल्यूडी की ओर से 6 भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। सुरक्षा इंतजाम और सख्त निगरानी के बीच कार्रवाई हो रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। हथौड़े, कटर मशीनों और आधुनिक इलेक्ट्रिक उपकरणों से दीवारों और संरचनात्मक हिस्सों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से पूर्व में चिह्नित भवनों की सूची जारी कर दी गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक-एक कर निर्माण ढहाए जा रहे हैं। मलबों को हटाने का क्रम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द कार्रवाई होगी। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में लोग आ जा रहे हैं। ब्यूरो